राष्ट्रीय सचिव पद से हटने के बाद प्रदेश में एक्टिव हुए देवेंद्र यादव, जल्द शुरू करेंगे पदयात्रा

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव पद से हटने के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद कर रहे हैं।
देवेंद्र यादव हाल ही में कवर्धा, बेमेतरा और रायपुर में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उनके लगातार जिला दौरों को प्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जल्द शुरू करेंगे पदयात्रा
विधायक देवेंद्र यादव जल्द ही प्रदेश में पदयात्रा शुरू करने की तैयारी में हैं। पदयात्रा के जरिए वे विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव पद से हटने के बाद देवेंद्र यादव की प्रदेश में बढ़ती सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में उनकी पदयात्रा कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकती है।




