छत्तीसगढ़

IT RAID: पीआरए-बर्बरीक ग्रुप के 18 बैंक लॉकरों से 20 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, 14 करोड़ कैश मिलने की भी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख कारोबारी समूह पीआरए (PRA) और बर्बरीक ग्रुप (Barbarik Group) के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में बड़ी बरामदगी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में खोले गए 18 बैंक लॉकरों से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और हीरे-जवाहरात मिले हैं। इसके अलावा लगभग 14 करोड़ रुपये नकद मिलने की भी खबर है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने रायपुर स्थित विभिन्न निजी बैंकों में करीब 18 से 25 लॉकर खुलवाए हैं। इनमें से बड़ी मात्रा में बहुमूल्य आभूषण बरामद किए गए हैं। फिलहाल इन आभूषणों के वास्तविक मालिकाना हक और खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

225 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की जांच

बताया जा रहा है कि 18 नवंबर से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह के बीच करीब 225 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और टैक्स गड़बड़ी से जुड़े प्रारंभिक प्रमाण मिले हैं।

इस कार्रवाई में करीब 120 आयकर अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। छापेमारी छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, सूरजपुर और जांजगीर-चांपा सहित महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के लगभग 50 ठिकानों पर की गई है।

IPO और रेलवे स्टेशन ठेके की भी जांच

आयकर विभाग की जांच में बर्बरीक समूह की प्रस्तावित IPO योजना और पीआरए समूह को मिले करीब 450 करोड़ रुपये के रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास ठेके से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इसके साथ ही जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और संपत्तियों के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search