छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य महोत्सव 2027 का प्रतीक चिह्न और पोस्टर जारी, 8 से 10 जनवरी तक होगा साहित्यिक महाकुंभ

रायपुर। साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध परंपराओं से जुड़े छत्तीसगढ़ में एक बार फिर साहित्यिक और वैचारिक संवाद का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक ‘रायपुर साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में महोत्सव के प्रतीक चिह्न और पोस्टर का विमोचन किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘युवा भारत – अनेक स्वर, साझा भविष्य’ रखी गई है। यह थीम युवाओं की रचनात्मक सोच, विचारों की विविधता और साहित्य के माध्यम से साझा भविष्य की कल्पना को केंद्र में रखती है।

रायपुर साहित्य महोत्सव साहित्य और संस्कृति के विविध रंगों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा। आयोजन के माध्यम से युवा साहित्यकारों, रचनाकारों और प्रतिभाओं को अपनी अभिव्यक्ति के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

महोत्सव में साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद और विचार-विमर्श के अवसर मिलेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महोत्सव में साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद और विचार-विमर्श के अवसर मिलेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search