छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में तीन अध्यक्ष रहे नदारद, प्रदेश प्रभारी नाराज

बैठक में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, संगठन मजबूती और नगरीय निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा

रायपुर। कांग्रेस संगठन की जिला अध्यक्षों की बैठक में तीन जिला अध्यक्षों के अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। बैठक में बिना पूर्व सूचना दिए गैरहाजिर रहने पर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने संबंधित जिला अध्यक्षों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित थी, लेकिन तीन अध्यक्ष बिना किसी सूचना के बैठक में शामिल नहीं हुए।

इस पर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने नाराजगी जताते हुए इसे संगठनात्मक अनुशासन के विपरीत बताया। उन्होंने संबंधित जिला अध्यक्षों से अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है। अब संबंधित जिला अध्यक्षों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जा सकती है।

बैठक में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, संगठन मजबूती और नगरीय निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा

जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए इसकी रूपरेखा तय किया गया।

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक योजना पर भी गहन मंथन किया गया। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ के 17 नगरीय निकायों में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों, समन्वय और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने तथा आगामी अभियानों और चुनावों के लिए ठोस दिशा-निर्देश तय किए गए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं हरनाम सिंह, AICC ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर, तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह मौजूद रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search