छत्तीसगढ़

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष की गुंडई! सरेआम दफ्तर में CMO और सब इंजीनियर को दी भद्दी गालियां, ‘नंगा कर मारने’ की धमकी, FIR दर्ज

अधूरे कार्य का बिल पास करने का बनाया दबाव, कार्यालय के कर्मचारियों में आक्रोश

अभनपुर। अभनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ CMO और उप अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामला नगर पालिका कार्यालय में गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा से जुड़ा है।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार उक्त घटना 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे की है। नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवार CMO के कार्यालय पहुंचे। यहां सार्वजनिक स्थलों के लिए ख़रीदे गए टेबल-कुर्सी सहित अन्य कार्यों के भुगतान को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया।

इसी दौरान अध्यक्ष गहिरवारे ने CMO और उप अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी – गंदी गालियां दी. इतना ही नहीं पालिका कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के सामने अधिकारियों को ‘नंगा कर मारने’ की धमकी दी गई. घटना के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साक्ष्य के रूप में कार्यालय में लगे CCTV फुटेज की क्लिप भी सौंपी गई।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों के बयान, CCTV रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मामला दर्ज होने के बाद अभनपुर नगर पालिका में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि 13 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में घटनाक्रम किस तरह हुआ और विवाद की पूरी वजह क्या थी।

नगर पालिका के CMO नीलेश और सब इंजीनियर दुशांत चौहान ने कहा कि घटना के बाद से नगर पालिका कार्यालय में डर का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उनका किसी तरह का व्यक्तिगत विवाद नहीं है और पूरा मामला शासकीय कार्य एवं नियमों से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार किसी भी कार्य के पूर्ण होने के बाद ही उसके बिल का भुगतान करने का प्रावधान है। इसके बावजूद अध्यक्ष द्वारा अपूर्ण कार्य के भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर कार्यालय में विवाद की स्थिति बनी।

CMO और सब इंजीनियर ने कहा कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार कर रहे हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए अध्यक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि घटना के बाद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भय के माहौल में काम कर रहे हैं और ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बीजेपी हमलावर, उज्ज्वल दीपक ने गिरफ्तारी की मांग की

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवार, कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, उनके खिलाफ CMO और सब इंजीनियर से कथित गाली-गलौज एवं धमकी के मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने घटना को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी के DNA में ही गुंडागर्दी है।” उज्ज्वल दीपक ने कहा कि सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा कि शासकीय अधिकारियों को नियमों के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा उन पर दबाव या धमकी बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामले में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस को निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search