छत्तीसगढ़

Breaking News: भारी बारिश के बीच CM साय का मुंगेली दौरा, बदला कार्यक्रम; जानें अब कैसे जाएंगे CM साय

रायपुर। प्रदेश में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुंगेली जिले के मदकू दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां 34.77 करोड़ रुपये से अधिक के पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और 34.19 करोड़ रुपये से अधिक के नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कुल करीब 68.97 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रस्तावित है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हालांकि, भारी बारिश और मौसम की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री के मुंगेली पहुंचने के यात्रा कार्यक्रम को लेकर बदलाव की सूचना सामने आई है। सीएम साय हेलीकॉप्टर से न जाकर अब सड़क मार्ग से मदकू जायेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मदकू में मंदिर दर्शन के साथ ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ में शामिल होना भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े कुल 21 विकास कार्य शामिल हैं।

68.90 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे सीएम साय

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री कुल 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये के नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।इन कार्यों में सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मदकू में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search