छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस कार्यालय घेराव पर भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- ‘भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान, फिर मिलेंगे’

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और पुलिस पर सुनियोजित हमले का लगाया आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि घेराव के नाम पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा के मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को दरकिनार कर प्रदर्शन में शामिल रहे।बघेल ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय और पार्टी कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए। वहीं पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं, जिससे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम में कई पत्रकारों को भी चोटें आईं, लेकिन एफआईआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस के संरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था। उन्होंने इसकी तुलना दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं से भी की।

अपने बयान में भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे यह याद रखें कि सरकारें स्थायी नहीं होतीं। उन्होंने लिखा कि “भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है, फिर मिलेंगे।”भूपेश बघेल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search