छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

पवन साय को झारखण्ड की जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन), छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा। प्रदेश संगठन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति है, क्योंकि प्रदेश महामंत्री (संगठन) पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिवप्रकाश के दायरे में छत्तीसगढ़

इसके साथ ही भाजपा ने शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी है। उनके दायित्व में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल किए गए हैं। उनका केंद्र मुंबई निर्धारित किया गया है।

इस तरह छत्तीसगढ़ संगठन में प्रदेश स्तर पर कर्मवीर और राष्ट्रीय स्तर पर शिवप्रकाश की संगठनात्मक जिम्मेदारी तय की गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियों पर रहेगा फोकस :कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज की कमान उनके हाथों में होगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का दायित्व शिवप्रकाश के कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को मजबूत करने में पवन साय की अहम भूमिका, अब झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को लंबे समय से मजबूती देने में पवन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। करीब 10 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाई।

पवन साय के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ भाजपा को छत्तीसगढ़ में लगातार मिलता रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और चुनावी तैयारियों को धार देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में वापसी के दौरान भी पवन साय की संगठनात्मक भूमिका को अहम माना गया। चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को तैयार करने और चुनावी रणनीति के क्रियान्वयन में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

अब झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब पवन साय को झारखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के लिए झारखंड में संगठन को मजबूत करना और राजनीतिक रूप से वापसी की जमीन तैयार करना उनके सामने बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search