छत्तीसगढ़

गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सलवाद खात्मे की डेट-लाइन पर रायपुर में कल हाईलेवल मीटिंग

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 4:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

रविवार को गृह मंत्री रायपुर में नक्सलवाद के समूल खात्मे को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल उन्मूलन की तय समय-सीमा (डेट-लाइन), सुरक्षा अभियानों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक कार्रवाई के मूड में है और इसी कड़ी में यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। गृह मंत्री राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की जमीनी समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

सोमवार को गृह मंत्री रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे बस्तर पण्डुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृह मंत्री जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

गृह मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है और इससे सुरक्षा बलों के मनोबल को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search