छत्तीसगढ़

नकटी गांव विवाद पर बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान: तोड़फोड़ करने वाले अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई

मैं अब भी लोगों को न हटाने के पक्ष में- सांसद बृजमोहन

रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनसे बातचीत के बाद रात के अंधेरे में पहुंचकर तोड़फोड़ की, उनका यह कृत्य माफ करने योग्य नहीं है और ऐसे अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नकटी गांव का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पहले के रुख पर आज भी कायम हैं और उनकी राय है कि ग्रामीणों को वहां से नहीं हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे जिस विषय को जहां उठाना होता है, वहीं रखते हैं। नकटी मामले में भी उन्होंने अपनी बात संबंधित स्तर पर रखी है। उन्होंने दोहराया कि जिन अधिकारियों ने इस मामले में दुस्साहस किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सांसद ने कहा कि रात के समय पहुंचकर की गई तोड़फोड़ पूरी तरह गलत है और इसकी जिम्मेदारी तय कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search