छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने वर्क फ्रॉम होम की मांग की, सीएम और मुख्यसचिव को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम पहले से लागू है, ऐसे में कई काम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किए जा सकते हैं।

संघ ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन बचत की आवश्यकता को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था प्रभावी विकल्प हो सकती है। इससे कर्मचारियों के आने-जाने में ईंधन की बचत होगी और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।

फेडरेशन ने मंत्रालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। संघ का कहना है कि डिजिटल माध्यम से फाइलों और प्रशासनिक कार्यों का संचालन संभव है, इसलिए जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

फेडरेशन ने सरकार से इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है, ताकि ईंधन संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिले।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search