छत्तीसगढ़

Chintan Shivir 3.0: IIM रायपुर में 4-5 जुलाई को साय कैबिनेट का ‘चिंतन शिविर 3.0’, AI मिशन और सुशासन पर होगा मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्य 4 और 5 जुलाई 2026 को नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM) रायपुर में आयोजित दो दिवसीय आवासीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शासन को आर्थिक रूप से अधिक प्रभावी, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की रणनीति तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चिंतन शिविर में मंत्रियों की कार्यप्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने पर विशेष चर्चा होगी। बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप शासन-प्रशासन को विकसित करने और प्रशासनिक सुधारों को गति देने पर भी मंथन किया जाएगा।

शिविर में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को अत्याधुनिक तरीके से लागू करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा नीति निर्माण, सुशासन (Good Governance) और विकास प्रशासन जैसे विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे।

लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस ‘चिंतन शिविर 3.0’ में सरकार के अब तक के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी दिनों के लिए विकास एवं सुशासन की नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चिंतन शिविर सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार के जरिए प्रदेश में गुड गवर्नेंस को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search