छत्तीसगढ़राजनीति

नकटी विवाद पर सियासत तेज: केदार कश्यप बोले- ‘भूपेश बघेल नए विधायकों को आगे कर पीछे से तीर चला रहे’

रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है।…. वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, साथ ही उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान तोड़फोड़ करने वाले अफसरों पर कार्यवाही होनी चाहिए वाले बयान के संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन नकटी से हटाए गए लोगों के लिए सरकार ने आवास की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वर्ष 2020 में जब नकटी से जुड़ा प्रस्ताव आया था, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे।

वन मंत्री ने आरोप लगाया कि आज भूपेश बघेल अपने नए विधायकों को आगे कर पीछे से तीर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा मापदंड जनता के सामने है और पार्टी को अपने दोहरे चरित्र से बाहर आना चाहिए।

नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है, जिससे यह मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search