छत्तीसगढ़

बिजली के निजीकरण पर CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- आरोप भ्रामक और तथ्यहीन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बिजली के निजीकरण की कोई मंशा नहीं है और इस मुद्दे पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस सुनवाई को बिजली के निजीकरण से जोड़कर पेश किया जा रहा है, वह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की रूटीन प्रक्रिया का यह मतलब कतई नहीं है कि सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले में भी दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने और गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ऐसे भ्रामक प्रचार से भ्रमित नहीं होने की अपील की।

दीपक बैज ने जताई थी आपत्ति

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण में निजी भागीदारी को लेकर आपत्ति जताई थी। बैज ने कहा था कि एक निजी कंपनी ने राजधानी में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस मांगा है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि इससे स्पष्ट है कि सरकार निजी कंपनियों को लाइसेंस देकर बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ताओं से भारी वसूली करवाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हर मोर्चे पर विरोध करने की बात कही थी।अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान के बाद बिजली के निजीकरण का मुद्दा एक बार फिर प्रदेश की सियासत में गरमा गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search