15 अगस्त पर CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग में अरुण साव और बस्तर में विजय शर्मा संभालेंगे मुख्य समारोह की कमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची भी जारी कर दी है।
इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर — केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
दुर्ग — उपमुख्यमंत्री अरुण साव
बस्तर — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
राजनांदगांव — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
सरगुजा — मंत्री रामविचार नेताम
महासमुंद — मंत्री दयालदास बघेल
दंतेवाड़ा — मंत्री केदार कश्यप
कबीरधाम — मंत्री लखन लाल देवांगन
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर — मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायगढ़ — वित्त मंत्री ओपी चौधरी
कांकेर — राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
सूरजपुर — महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जांजगीर-चांपा — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
जशपुर — पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
बालोद — स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
बलौदाबाजार — सांसद बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा — सांसद विजय बघेल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई — सांसद संतोष पांडेय
इन जिलों में सांसद फहराएंगे तिरंगा
कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी।
कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।इस बार 15 अगस्त को प्रदेशभर में होने वाले समारोहों में ध्वजारोहण के साथ परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों के सम्मान की तैयारियां भी की जा रही हैं।




