छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास जयंती 2025: सतनामी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती गुरुपर्व–2025 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीन दिवसीय जयंती महोत्सव 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि सतनामी समाज ने सदैव छत्तीसगढ़ की सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी के आदर्श—सत्य, अहिंसा और समानता आज भी समाज को सही दिशा और प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला प्रेरणादायी पर्व बताया।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, परिषद अध्यक्ष बी. डी. भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमेश अनंत, भानुप्रभा जोल्हे, कृष्णा अजगले, तेजेश्वर सिंह रात्रे और रोहित महिलांग शामिल थे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button