छत्तीसगढ़

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर CM साय ने की पूजा-अर्चना, कहा — श्रम और सृजन की भावना समाज का वास्तविक आधार

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने संसार के प्रथम वास्तुकार और सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर ही प्रदेश की प्रगति और विकास के वास्तविक आधारस्तंभ हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा

श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता है। यह पावन अवसर हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। पूजा-अर्चना के दौरान सामाजिक समरसता, श्रमिकों की उन्नति और प्रदेश की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search