छत्तीसगढ़अपराध

Raipur Crime News: महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिली, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब महिला थाना के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या के कारणों के साथ संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search