छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार और प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके परिजनों से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके उपचार और हर संभव सहयोग के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव कलेक्टर से भी फोन पर बात कर विक्रम यादव के उपचार की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारत की समृद्ध परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने विक्रम यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी बांस वादन शैली के लिए प्रसिद्ध विक्रम यादव वर्तमान में अस्वस्थ हैं और उनका उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search