छत्तीसगढ़

Shala Pravesh Utsav: कल से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा बच्चों का स्वागत, सीएम साय ने दी नए शैक्षणिक सत्र की बधाई

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि, सभी जनप्रतिनिधियों को सीएम ने लिखा पत्र

रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाला शाला प्रवेश उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का सामूहिक अभियान है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास ऐसे बच्चों की पहचान करें जो अभी तक विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं या किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय उनके सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बच्चों से पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और लगन के साथ अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी बच्चा शिक्षा और संस्कार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी का अभियान बनाकर सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में शिक्षा का दायरा और मजबूत होगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search