छत्तीसगढ़अपराध

अंतरराज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹64.52 लाख की जप्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती – जिला सक्ती पुलिस ने थाना हसौद क्षेत्र में चल रहे अंतरराज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 82 नग बैल, कंटेनर वाहन, पायलटिंग कार और मोबाइल फोन सहित कुल ₹64,52,000 की जप्ती की है। गिरफ्तार आरोपियों में विय्यापु अप्पलकोण्डा पिता विय्यापु देवुड्डु, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश), चप्पा नौकराजु पिता चप्पा कोण्डा, निवासी देवावरम, थाना नाकापल्ली, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश), पुरूषोत्तम कुर्रे पिता तेजूराम कुर्रे, निवासी सुहागपुर चौकी बेलादुला, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़ शामिल है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जाने आरोपियों से क्या जब्त हुआ

82 नग बैल – कीमत ₹12,30,000

कंटेनर वाहन MH 20 EL 1455 – कीमत ₹40,00,000

पायलटिंग वाहन मारुति XL6 (CG 22 Z 7262) – कीमत ₹12,00,0003

कुल जप्ती – ₹64,52,000

पुलिस ने इस मामले में छह अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, वाहन चालक सुधेश प्रदीप, सहायक चालक ईश्वर, कंटेनर मालिक अनिष केपी और योगेश बंजारे शामिल हैं।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में गौ-तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था: बरामद 82 बैलों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सक द्वारा कराकर उन्हें हसौद मंडी परिसर में सुरक्षित रखा गया है और चारे-पानी की व्यवस्था कराई गई है।

विशेष टीम गठित: फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। साइबर सेल और थाना हसौद की संयुक्त टीम इस नेटवर्क की गहन छानबीन कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search