छत्तीसगढ़

बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा बोले- अब उन इलाकों में भी शान से लहराएगा तिरंगा जहां पहले जाना मुश्किल था

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 15 अगस्त तक बस्तर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत बुधवार सुबह 9 बजे नारायणपुर से होगी।

विजय शर्मा ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में बस्तर के कई ऐसे इलाकों में तिरंगा लहराया गया है, जहां पहले नक्सलवाद के कारण पहुंचना मुश्किल था। अब नक्सलवाद के खात्मे के बाद पूरे बस्तर में तिरंगा शान से लहराएगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ऐसे क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां पहले जाना संभव नहीं था। पूरी यात्रा के दौरान वह स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रशासन और समाज के लोग भी यात्रा में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि अब इन क्षेत्रों में किसी तरह का खतरा नहीं है।

चिंगवरम, ताड़मेटला और झीरम जाएंगे

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान वे चिंगवरम, ट्रेरबोर और ताड़मेटला जैसे उन स्थानों पर भी जाएंगे, जहां नक्सली हिंसा में जवानों और आम लोगों की जान गई थी।उन्होंने कहा कि चिंगवरम में 31 शव मिले थे, जबकि ताड़मेटला में 71 जवानों की हत्या हुई थी। इन सभी स्थानों पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विजय शर्मा ने कहा, “मैं झीरम भी जाऊंगा और सभी शहीदों को नमन करूंगा।” उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए यह संदेश देने की कोशिश है कि अब बस्तर में नक्सलवाद का अंत हो चुका है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद के खत्म होने की बात सुन नहीं पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि झीरम घटना के गुनाहगार कांग्रेस नेताओं के रोल मॉडल होते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सभी लोग शहीदों के स्थान पर जाकर उन्हें नमन करें।

उन्होंने दावा किया कि “हिड़मा कांग्रेस का रोल मॉडल है” और आरोप लगाया कि कांग्रेस नक्सलवाद के खात्मे की बात स्वीकार नहीं कर पा रही है।युवाओं के प्रदर्शन पर बोले विजय शर्मायुवाओं के प्रदर्शन को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि यदि युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो लोकतंत्र में यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के विषयों को लेकर संवेदनशील है।

उन्होंने राहुल गांधी के इस्तीफे और सदन में चर्चा की मांग को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने नहीं देता।

‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’

प्रदर्शन के दौरान गोली चलने के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि अगर इस बात में सच्चाई है तो इसे साबित करके दिखाया जाए। उन्होंने राहुल गांधी पर देश का माहौल खराब करने और युवाओं में भ्रम व अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने झारखंड में युवाओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी युवा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब वहां गठबंधन की सरकार है तो राहुल गांधी चुप क्यों हैं।विजय शर्मा ने कहा कि सदन में जब इस विषय पर चर्चा होगी तो कांग्रेस को जवाब दिया जाएगा। उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि इस बार सदन से गायब न हों और चर्चा का सामना करें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search