
17 प्रकोष्ठों की बैठक में मुख्यमंत्री साय का संदेश जनता से जुड़ें, संगठन को मजबूत करें
रायपुर- भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संगठन और जनसंपर्क का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को “सिर पर बर्फ, मुंह में मिश्री और पैरों में चक्र” रखना चाहिए। यानी दिमाग हमेशा शांत रहे, व्यवहार मधुर हो और संगठन व जनता के बीच लगातार सक्रियता बनी रहे।
यह बैठक भाजपा के 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।




