
सरगुजा। सेंट्रल जेल सरगुजा से दो कैदी बीती रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गए। घटना करीब रात 3 बजे की बताई जा रही है। दोनों कैदी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
जानकारी के मुताबिक, फरार कैदियों में से एक ने पहले ही जेल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। फरारी की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दोनों कैदियों की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


