देश

PM Convoy: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने के निर्देश

दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने आधिकारिक काफिले को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने SPG को काफिले में शामिल वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल को बरकरार रखते हुए गैर-जरूरी वाहनों को हटाने पर जोर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी तरह का समझौता किए बिना काफिले को अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए। इसी दिशा में काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि नई गाड़ियां खरीदने के बजाय उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक SPG अब नए प्रोटोकॉल के तहत काफिले की संरचना में बदलाव की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह फैसला ईंधन की बचत, प्रदूषण कम करने और सादगी का संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री पहले भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। ऐसे में काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने का फैसला उसी पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search