छत्तीसगढ़देश

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से 2 रुपये महंगा मिलेगा दूध

नई दिल्ली। देशभर के उपभोक्ताओं को आज से दूध के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Amul और Mother Dairy ने अपने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

नई कीमतों के मुताबिक अमूल ताजा दूध अब 57 रुपये प्रति लीटर और अमूल गोल्ड 70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क 72 रुपये प्रति लीटर और टोन्ड मिल्क 60 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा। कंपनियों ने बढ़ती पैकेजिंग लागत, ईंधन खर्च और परिवहन लागत को कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह बताया है।

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ने वाला है। खासतौर पर मध्यमवर्गीय और दैनिक उपभोग करने वाले परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। दूध से जुड़े अन्य उत्पाद जैसे दही, पनीर और मिठाइयों के दाम भी आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों कंपनियां पिछले वर्ष दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अमूल ने मई 2025 में और मदर डेयरी ने अप्रैल 2025 में कीमतों में वृद्धि की थी। लगातार बढ़ती लागत के चलते डेयरी कंपनियां समय-समय पर दामों में संशोधन कर रही हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search