छत्तीसगढ़

रायपुर में पेट्रोल-डीजल संकट पर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों और डीलर्स की ली बैठक, 24 घंटे चलेगी टैंकर सप्लाई व्यवस्था

रायपुर। राजधानी में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों के बीच बनी चिंता के माहौल के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को ऑयल कंपनियों के संचालकों और डीलर्स की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नियमित बनी रहनी चाहिए। उन्होंने ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए कि डिपो से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही डिपो से सप्लाई का समय, जो पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, उसे स्थिति सामान्य होने तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने शहर के भीतर ईंधन टैंकरों की 24 घंटे आवाजाही की अनुमति देने के निर्देश भी दिए हैं ताकि किसी पेट्रोल पंप पर स्टॉक की कमी न हो। साथ ही पंप संचालकों को अधिकतम समय तक पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या आपूर्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search