छत्तीसगढ़

बरसात के लिए रेत का पहाड़ बनाने वालों पर रायपुर में छापे शुरू… नवापारा-आसपास सैकड़ों टन स्टोर रेत और दो पोकलेन सीज

रायपुर। बरसात के मौसम में रेत सप्लाई बनाए रखने के लिए महानदी और आसपास के नदी-नालों से अवैध रूप से रेत निकालकर जमा करने वालों पर रायपुर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर Dr. Gaurav Kumar के निर्देश पर खनिज विभाग की टीमें जिलेभर में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही हैं।गोबरनवापारा, लखना, जौंदा और आसपास के इलाकों में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दो पोकलेन मशीनें जब्त की गई हैं, वहीं सैकड़ों टन अवैध रूप से भंडारित रेत को सीज किया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान पूरे रायपुर जिले में लगातार जारी रहेगा।

खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर Rajesh Malwe के नेतृत्व में विभागीय टीमें कार्रवाई कर रही हैं। गोबरानवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी और डगनिया में जांच के दौरान पाया गया कि महानदी से रेत लाकर बिना वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया था।

जांच में अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू और मनीष ठाकुर के खिलाफ अवैध रेत भंडारण के मामले सामने आए हैं। खनिज विभाग ने अवैध रेत जब्त कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया है।

प्रशासन का कहना है कि बरसात के दौरान अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने और राजस्व नुकसान रोकने के उद्देश्य से यह अभियान तेज किया गया है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक जांच और कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search