छत्तीसगढ़

रायपुर जंगल सफारी में शुरू हुआ खामोश सफर, इलेक्ट्रिक बसों-जिप्सी और नई बोटिंग सुविधा का शुभारंभ

रायपुर। नया रायपुर Nandanvan Jungle Safari में अब पर्यटकों को पूरी तरह नए और पर्यावरण अनुकूल अनुभव का एहसास होगा। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में इलेक्ट्रिक सफारी वाहनों और आधुनिक बोटिंग सेवाओं की शुरुआत की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Kedar Kashyap ने 22 मई को नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक V. Srinivas Rao सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटकों की सुविधा के लिए जंगल सफारी में 7 इलेक्ट्रिक बसें और 7 इलेक्ट्रिक जिप्सी शुरू की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार इन ई-वाहनों के संचालन से जंगल सफारी परिसर में ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होगा, जिससे वन्यजीवों को शांत वातावरण मिलेगा और पर्यटक भी बिना शोर-शराबे के रोमांचक सफर का आनंद ले सकेंगे।

इसके साथ ही सफारी परिसर के जलाशयों में अत्याधुनिक बोटिंग सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्मृति चिन्ह दुकान भी तैयार की गई है, जहां छत्तीसगढ़ की वन संपदा, हस्तशिल्प और लोक संस्कृति से जुड़े स्मृति चिन्ह उपलब्ध रहेंगे।

वन विभाग के मुताबिक इस नई पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खासतौर पर महिलाओं सहित 15 से 20 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

नई सुविधाओं के शुरू होने के बाद नवा रायपुर की जंगल सफारी पर्यटकों के लिए पहले से अधिक आधुनिक, शांत और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search