छत्तीसगढ़राजनीति

दिल्ली की आपात बैठक के बाद आज रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, दीपक बैज की अध्यक्षता में जुटेंगे प्रदेश के वरिष्ठ नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और प्रमुख नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की आपात बैठक के मुद्दों पर प्रदेश स्तर पर चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही आगामी कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश कांग्रेस की आगामी कार्ययोजना और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर दिशा तय की जा सकती है। लोकहित से जुड़े मुद्दों, भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रमों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के विषय पर भी चर्चा होने के संकेत हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search