छत्तीसगढ़

Olympic Day Celebration: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ में लगेंगे 2036 पौधे, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

रायपुर – 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ के आह्वान पर वर्ष 2036 ओलंपिक की भावना को आगे बढ़ाने के लिए 2036 पौधे लगाने की तैयारी पर चर्चा की गई।

संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुवे बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक खेल से एक महिला खिलाड़ी, एक पुरुष खिलाड़ी और एक कोच को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।

बैठक में खेलों के प्रचार-प्रसार, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने तथा ओलंपिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष गजराज पगरिया, आर.के. श्रीवास्तव, सहसचिव अकरम खान, प्रशांत सिंह रघुवंशी, कार्यकारिणी सदस्य अवतार जुनेजा, डॉ. अतुल शुक्ला तथा प्रमोद सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search