CM विष्णुदेव साय ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं और खाद-बीज पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में हुई बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना, मेडिकल कॉलेज, नैनो यूरिया-डीएपी और खरीफ सीजन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली/रायपुर। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को मजबूत कर रही है। वहीं किसानों को खरीफ सीजन में खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर सख्ती और नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी जानकारी दी।
बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।




