लोरमी में सेवा संकल्प अभियान: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखारकर लिया आशीर्वाद

लोरमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी के मानस मंच में वरिष्ठ पेंशनधारियों के सम्मान में ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने वरिष्ठजनों के पैर पखारकर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और हवन-यज्ञ भी आयोजित किया गया। वरिष्ठजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान समाज की बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना भारतीय संस्कार का हिस्सा है और उनके आशीर्वाद व अनुभवों से समाज को प्रेरणा मिलती है।
लोरमी में जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’
लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। नगर और गांवों में सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।


यह खबर भी पढ़ें
दुर्ग लोकसभा चुनाव मामले में भूपेश बघेल का आवेदन खारिज




