छत्तीसगढ़
रायपुर और सरगुजा संभाग के निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, विवाद पर बोले डिप्टी सीएम अरुण साव- सब सोच-समझकर किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि फिलहाल दो संभागों में नियुक्तियां की गई हैं, जबकि शेष संभागों में भी जल्द ही एल्डरमैन की नियुक्ति की जाएगी।
एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर उठ रहे विवाद के सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पार्टी ने सभी नियुक्तियां पूरी सोच-समझ और विचार-विमर्श के बाद की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है और न ही विवाद जैसी कोई स्थिति बनी हुई है।
अरुण साव ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी नियमानुसार नियुक्तियां की जाएंगी।




