छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़: नकटी गांव के 75 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

रायपुर। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच जिला प्रशासन ने 75 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसडीएम के अनुसार, सभी प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में अस्थायी एवं स्थायी रूप से बसाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आवास आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास किया जाएगा। दूसरी ओर, नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।
Nakti Gaon: विधायक कॉलोनी बसाने के लिए हटाया जा रहा कब्जा, नकटी गांव में विरोध; बुलडोजर पर पथराव ttps://cgbulletin.com/nakti-gaon-encroachment-is-being-removed-to-establish-mla-colony-protest-in-nakti-village-stone-pelting-on-bulldozer/: ब्रेकिंग न्यूज़: नकटी गांव के 75 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू



