छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 3 महीने बढ़ी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।योजना की विस्तारित अवधि के दौरान बकाया बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। इससे लंबे समय से बकाया बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के बकाया बिजली बिल जमा करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना की बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर अपना बकाया बिजली बिल समय पर जमा करें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search