छत्तीसगढ़
CG BIG NEWS: नौगई ट्रिपल मर्डर केस की होगी CBI जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी सहमति

परिजनों की मांग हुई पूरी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज की थी बातचीत
बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बहुचर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले की CBI जांच कराने के लिए सहमति दे दी है।
गौरतलब है कि 16 जून की रात हुई इस वारदात में भरत सिंह, नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिजन मामले की CBI जांच की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री Vijay Sharma ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से बातचीत की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की CBI जांच कराने पर सहमति दे दी।
अब राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होने पर मामले की जांच Central Bureau of Investigation को सौंपी जाएगी।





