छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में अनोखी मांग: ग्रामीणों ने गांव में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा, वीडियो वायरल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में जहां अक्सर ग्रामीण गांवों से शराब दुकान हटाने या बंद कराने की मांग करते नजर आते हैं, वहीं बलौदाबाजार जिले के नरधा ग्राम पंचायत से बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने गांव में ही शराब दुकान खोलने की मांग करते हुए पंचायत के समक्ष प्रस्ताव रखा है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की मौजूदगी में गांव में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब खरीदने के लिए उन्हें दूसरे गांव या दूर स्थित दुकानों तक जाना पड़ता है। इसी कारण गांव में ही अधिकृत शराब दुकान खोले जाने की मांग की गई है।हालांकि, इस मामले में प्रशासन या आबकारी विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक अधिकांश मामलों में ग्रामीणों द्वारा शराब दुकान बंद करने या हटाने की मांग की जाती रही है, लेकिन नरधा गांव का यह मामला अपनी तरह का अलग और चर्चा का विषय बन गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search