छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व सीएम भूपेश पंजाब दौरे पर रवाना,भाजपा पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह पंजाब दौरे के लिए रवाना हुवे। उन्होंने एयरपोर्ट पर कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नकटी गांव विवाद, प्रदेश के कई जिलों में जलभराव की स्थिति और अपने आगामी पंजाब दौरे को लेकर अपनी बात रखी।

नकटी गांव मामले में भाजपा पर साधा निशाना:नकटी गांव को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है और बेशर्मी से जनता को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का यह दावा गलत है कि नकटी गांव में विधायक आवास बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं था। बघेल के अनुसार, विधायक धर्मजीत सिंह ने इस संबंध में विधानसभा में सवाल लगाया था और कलेक्टर द्वारा विधायकों को नकटी गांव में आवास उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र भी जारी किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की आंखों में आंख डालकर झूठ बोल रही है।जलभराव पर सरकार को घेराप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई शहरों में सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हैं तथा नेशनल हाईवे तक पर पानी भरने की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात के लिए संबंधित महापौरों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

पांच दिन के पंजाब दौरे पर: भूपेश बघेल ने बताया कि वे पांच दिनों के पंजाब दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जाएंगी तथा सभी से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search