छत्तीसगढ़खेल

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर, CM साय के फैसले का ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

CM साय से मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले फैसलों के लिए जताया आभार, कहा – खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर देने के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर राज्य सरकार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा 20 विभिन्न खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए जाने और उन्हें शासकीय सेवा में लाभ देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इसे खेल प्रतिभाओं के सम्मान और उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, संसाधन और सम्मान के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने का निर्णय प्रदेश के युवाओं को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त आधार भी हैं।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से प्रदेश में खेलों का भविष्य और अधिक मजबूत होगा।

IMG 20260623 063723 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर प्रदान करने का निर्णय छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। 20 विभिन्न खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर उन्हें सरकारी सेवा का अवसर देना खिलाड़ियों के सम्मान के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाला निर्णय है। इस फैसले से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और युवाओं में खेलों को करियर के रूप में अपनाने का विश्वास मजबूत होगा। हमें विश्वास है कि राज्य सरकार की ऐसी सकारात्मक पहल से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है – विक्रम सिंह सिसोदिया, महासचिव, छग ओलम्पिक संघ

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search