छत्तीसगढ़
रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने तीन नए पुलिस उपायुक्त (DCP) की नियुक्ति की है।जारी आदेश के अनुसार एडीसीपी तारकेश्वर पटेल को डीसीपी मध्य (Central) बनाया गया है। वहीं दीपमाला कश्यप को डीसीपी रायपुर उत्तर (North) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है।
प्रमुख नियुक्तियां
- तारकेश्वर पटेल – डीसीपी मध्य
- दीपमाला कश्यप – डीसीपी रायपुर उत्तर
- अर्चना झा – डीसीपी ट्रैफिक
यह नियुक्तियां रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
देखे आदेश





