छत्तीसगढ़

बैंकॉक में HNLU रायपुर की बड़ी उपलब्धि, 20 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ऐतिहासिक MoU

वैश्विक शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान में छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, AUAP-WURI इम्पैक्ट समिट 2026 में मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शिक्षा जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान 20 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ऐतिहासिक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

यह ऐतिहासिक समझौता 9-10 जुलाई 2026 को बैंकॉक के प्रसिद्ध आईकॉनसियाम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित AUAP-WURI Impact Summit 2026 के दौरान हुआ। सम्मेलन का विषय “Government Partnership in University Innovation – Policy, Systems and Impact” था, जिसमें दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, नीति-निर्माता, नवाचार विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए।

कुलपति प्रो. विवेकानन्दन ने पेश किया ‘R-HaS’ मॉडलशिखर सम्मेलन में HNLU का प्रतिनिधित्व करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानन्दन ने विश्वविद्यालय के अभिनव Research Hub and Spoke (R-HaS) मॉडल पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार HNLU अंतर्विषयी अनुसंधान, बाह्य वित्तपोषित शोध परियोजनाओं और समाजोन्मुख शोध कार्यों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उनकी प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहा।

शिक्षा, शोध और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

इस बहुपक्षीय समझौते के तहत सभी 20 विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से वैश्विक शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे। साथ ही फैकल्टी, शोधार्थियों और छात्रों के एक्सचेंज प्रोग्राम, स्टार्टअप एवं इनोवेशन इकोसिस्टम का विकास, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यशालाएं और संयुक्त केस स्टडी विकसित की जाएंगी।वैश्विक सहयोग की दिशा में मील का पत्थरकुलपति प्रो. विवेकानन्दन ने कहा कि यह समझौता HNLU के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान AUAP के महासचिव प्रो. डॉ. अनूप स्वरूप और कार्यकारी सचिव डॉ. सुपापोर्न चुआंगचिद के साथ संयुक्त शोध परियोजनाओं, फैकल्टी एवं छात्र विनिमय कार्यक्रमों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

वैश्विक मंच पर मजबूत हो रही HNLU की पहचान

गौरतलब है कि AUAP (Association of Universities of Asia and the Pacific) एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय संगठन है, जबकि WURI (World University Rankings for Innovation) विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन नवाचार, सामाजिक प्रभाव, उद्योग सहयोग और उद्यमिता के आधार पर करता है। HNLU अपने नवाचार आधारित R-HaS मॉडल, अनुभवात्मक शिक्षण और लोकनीति आधारित अनुसंधान के कारण लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ HNLU ने एक बार फिर साबित किया है कि छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search