छत्तीसगढ़अपराध

सूरजपुर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प: DSP समेत 15 पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन तोड़े

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में शुक्रवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें DSP सहित करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पांच पुलिस बसों और कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 400 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस की भी व्यवस्था की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प हो गई।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search