छत्तीसगढ़

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी सुविधा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

रायपुर – रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 27 से 29 अगस्त 2026 तक तीन फेरों के लिए किया जाएगा।इस विशेष ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

दुर्ग से सुबह 10:30 बजे होगी रवाना: गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43 बजे, भिलाई 10:51 बजे, देवबलोदा चरोदा 10:56 बजे, कुम्हारी 11:04 बजे, सरोना 11:11 बजे, सरस्वती नगर 11:17 बजे और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, मांढर, सिलियारी, बैकुंठ, तिल्दा नेवरा, हथबंद और भाटापारा होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने का निर्धारित समय 14:45 बजे है।बिलासपुर के बाद ट्रेन गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सारागांव देवरी, बुढार, सक्ती, जारडीह, खरसिया, रॉबर्टसन, भूपदेवपुर और किरोड़ीमल नगर होते हुए 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

रायगढ़ से 19:40 बजे वापसी:वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से रात 19:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रात 22:20 बजे बिलासपुर, 23:25 बजे भाटापारा और अगले दिन रात 00:40 बजे रायपुर पहुंचेगी। ट्रेन के दुर्ग पहुंचने का निर्धारित समय अगले दिन 02:00 बजे है।

10 आईसीएफ कोच होंगे: रेलवे के अनुसार रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहनों और परिवारों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को इससे दुर्ग से रायगढ़ और रायगढ़ से दुर्ग के बीच अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search