छत्तीसगढ़अपराध

CG Breaking News: किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे शिक्षक की सिर कुचलकर हत्या, महानदी किनारे मिला शव

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डंगनिया (चंपारण) निवासी और शासकीय विद्यालय कुम्हारी में पदस्थ शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर का शव महानदी के तट पर बनचरौदा के पास खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे थे।

सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शिवकुमार चंद्राकर के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी मिली है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश का शक:घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश की आशंका है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search