छत्तीसगढ़

कोयला घोटाला केस में बड़ा खुलासा: EOW की चार्जशीट में कुमार विश्वास को 25 लाख भुगतान का जिक्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की ओर से सोमवार को पेश की गई पूरक चार्जशीट में कई अहम जानकारियों का उल्लेख किया गया है। चार्जशीट में देश के चर्चित कवि डॉ. कुमार विश्वास को एक कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये के भुगतान का भी जिक्र है।जांच एजेंसी के मुताबिक, यह भुगतान कथित तौर पर कोयला घोटाले से जुड़ी राशि से किया गया था। EOW ने इस लेनदेन से संबंधित जानकारी को अपनी जांच और सामने आए दस्तावेजों के आधार पर चार्जशीट में शामिल किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम का मामला

चार्जशीट में दर्ज जानकारी के अनुसार, कांग्रेस शासनकाल के दौरान ‘हमर भांचा राम’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में देश के कई चर्चित कवियों को आमंत्रित किया गया था।

EOW के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों में कार्यक्रम से जुड़े खर्च और कथित कोयला घोटाले की राशि के बीच संबंध का उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने इस संबंध में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कोयला घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई कथित चैट को भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया है।

खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान हुआ था आयोजन

यह कार्यक्रम खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान आयोजित किया गया था। उस समय कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था। भाजपा की ओर से निर्वाचन आयोग में शिकायत किए जाने की बात सामने आई थी।भाजपा ने आरोप लगाया था कि शासन की ओर से रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही थी, जबकि कांग्रेस से जुड़े कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास को आमंत्रित किया गया और आयोजन की अनुमति दी गई।

चार्जशीट के पेज 66 पर 25 लाख रुपये का उल्लेख

EOW की पूरक चार्जशीट के पेज नंबर 66 पर डॉ. कुमार विश्वास को 25 लाख रुपये के भुगतान का उल्लेख किया गया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार्जशीट के इस हिस्से में कवि सम्मेलन में शामिल अन्य कवियों को किए गए भुगतान का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसमें विशेष रूप से कुमार विश्वास को किए गए 25 लाख रुपये के भुगतान का जिक्र किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search