छत्तीसगढ़
छुट्टी के दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की अगली बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में अतिथि व्याख्याता नीति-2026, पूर्व अग्निवीरों के लिए तृतीय श्रेणी के पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े भर्ती नियम और अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।
अब 11 अक्टूबर की बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है, इस पर नजरें टिकी हैं। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दिए जाने की संभावना है।




