छत्तीसगढ़खेल

छत्तीसगढ़ सीनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026: रेयांश बने चैंपियन, विदिक करकशे उपविजेता

रायपुर। बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित सीनियर छत्तीसगढ़ स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में रेयांश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विदिक करकशे को सीधे तीन गेमों में 12–10, 11–8 और 11–9 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विदिक उपविजेता रहे, जबकि दिव्यम उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रेयांश ने दिव्यम उपाध्याय को 14–12, 11–7 और 11–8 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले का पहला गेम बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रेयांश ने कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज की।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में विदिक करकशे ने अर्चित सक्सेना को पांच गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11–8, 4–11, 11–8, 9–11 और 11–7 से हराया। निर्णायक गेम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विदिक ने फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में दिव्यम उपाध्याय ने शानदार वापसी करते हुए अर्चित सक्सेना को 5–11, 11–2 और 11–8 से शिकस्त दी। पहला गेम गंवाने के बाद दिव्यम ने लगातार दो गेम जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम:

  • प्रथम स्थान – रेयांश
  • द्वितीय स्थान – विदिक करकशे
  • तृतीय स्थान – दिव्यम उपाध्याय
  • चतुर्थ स्थान – अर्चित सक्सेना

समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और खेल जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रदेश में स्क्वैश खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।

छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search