छत्तीसगढ़

DMF फंड से रायपुर भेजे गए मेधावी छात्रों की पढ़ाई पर संकट, फीस नहीं मिलने पर ALLEN ने क्लास लेने से किया इनकार

कोरबा – जिले के मेधावी विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने के उद्देश्य से DMF (जिला खनिज न्यास) फंड से रायपुर के एलन इंस्टीट्यूट में JEE और NEET की तैयारी के लिए भेजा गया था। लेकिन अब इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। संस्थान की फीस जमा नहीं होने के कारण ALLEN इंस्टीट्यूट ने बच्चों की क्लास लेने से मना कर दिया है। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

फीस नहीं मिलने से बंद हुई पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, DMF फंड के माध्यम से जिले के मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर स्थित एलन इंस्टीट्यूट भेजा गया था। ये विद्यार्थी 26 मई 2025 को कलेक्ट्रेट से रवाना हुए थे। योजना के तहत बच्चों को JEE और NEET की तैयारी कराई जानी थी, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें। लेकिन संस्थान की फीस का भुगतान नहीं होने से अब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है बकाया फीस के चलते संस्थान ने से इनकार कर दिया है।

बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावक

गुरुवार को नाराज अभिभावक अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संस्थान की बकाया फीस तत्काल जमा कराई जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू हो सके।

अभिभावकों ने साफ कहा है कि जब तक पूरी फीस जमा नहीं होती, वे अपने बच्चों को वापस रायपुर नहीं भेजेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

DEO बोले- दो लाख रुपये जमा, बाकी जल्द होगा भुगतान

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अब तक संस्थान में 2 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। शेष राशि का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा।

वहीं अभिभावकों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बड़े सपने दिखाकर 26 मई 2025 को बच्चों को रायपुर भेजा गया था, लेकिन अब फीस के अभाव में उनकी पढ़ाई ही बाधित हो गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search