छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में आज जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, नितिन नवीन और CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा सहित छत्तीसगढ़ के जनजातीय वीर नायकों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, झाड़ा सिरहा, हिड़मा मांझी और संत गहिरा गुरु को भी नमन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में जनजातीय समाज के विकास के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, वन अधिकार पट्टा वितरण, शिक्षा और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाएं प्रमुख रहेंगी।

जनजातीय परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धियां

  • 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के आवास।
  • 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित।
  • 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित।
  • 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित।
  • 75 एकलव्य और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत।
  • धरती आबा अभियान से 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभ।

जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन के जरिए आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search